शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					रुग्ण					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√रुज् (रोग)+क्त, त-न] १. जो किसी रोग से ग्रस्त हो। बीमार। २. जिसमें किसी प्रकार का दूषित विकार हुआ हो। ३. टेढ़ा। ४. टूटा हुआ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					रुग्णालय					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. रोगियों के रखे जाने का स्थान। २. आज-कल किसी बड़े भवन या संस्था में वह कमरा या स्थान, जहाँ घायल रोगी आदि चिकित्सा के लिए रखे जाते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					रुग्णावकाश					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० रुग्ण-अवकाश, ष० त०] रुग्णावकाश के कारण ली जानेवाली छुट्टी। बीमारी की छुट्टी। (मेडिकल लीव)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |