शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					रिक्त					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√रिच् (अलग करना)+क्त] १. खाली। शून्य। जैसे—रिक्त घट, रिक्त स्थान। २. गरीब। निर्धन। पुं० जंगल। वन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					रिक्त-कुंभ					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] १. साहित्य में ऐसी भाषा जो समझ में न आवे अथवा जिसका कुछ भी अर्थ न निकलता हो। साधारण लोक-व्यवहार में ऐसी चीज जो देखने भर को हो, काम में आने योग्य न हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					रिक्तता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० रिक्त+तल्+टाप्] १. रिक्त या खाली होने की अवस्था या भाव। २. नौकरी के लिए पद या स्थान रिक्त होने की अवस्था या भाव। (वैकेन्सी)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					रिक्ता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० रिक्त+टाप्] फलित ज्योतिष में चतुर्थी, नवमी और चतुर्दशी तिथियाँ जो शुभ कामों के लिए वर्जित हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					रिक्तार्क					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० रिक्ता-अर्क, मध्य० स०] रविवार को पड़नेवाली कोई रिक्ता तिथि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |