शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					रहट					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० अरघट्ट, प्रा० अरहट्ठ] खेतों की सिंचाई के लिए कुएँ से पानी निकालने का एक प्रकार का यंत्र जो गोलाकार पहिए के रूप में होता है और जिस पर हाँड़ियों की माला पड़ी रहती है। इसी पहिए के घूमने से हाँड़ियों आदि में भरकर पानी ऊपर आता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					रहटा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० रहट] चरखा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					रहटी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० रँहटा] १. कपास ओटने की चरखी। २. ऋण देने का एक प्रकार जिसमें ऋणी से प्रति मास कुछ धन वसूल किया जाता है। हुंडी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |