शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					रमना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० रमण] १. रमण करना। २. भोग-विलास या सुख प्राप्ति के लिए कही रहना या ठहरना। मन लगने के कारण कही ठहरना या रहना। ३. रति-क्रीड़ा या संभोग करना। ४. आनंद या मौज करना। मजा लेना। ५. किसी चीज के अन्दर अच्छी तरह भरा हुआ या व्याप्त होना। ६. किसी काम, बात या व्यक्ति में अनुरक्त या लीन होना। ७. किसी के आस-पास घूमना या चक्कर लगाना। ८. चुपके से चल देना। गायब या चंपत होना। संयो० क्रि-जाना।—देना। ९. आनंदपूर्वक घूमना-फिरना। विहार करना। पुं० [सं० रमण] १. चरागाह। चरी। २. वह घेरा जिसमें घूमने-फिरने के लिए पशुओं को खुला छोड़ा जाता है। ३. उपवन। ४. कोई सुन्दर या रमणीक स्थान।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |