शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					मूँछ					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० श्मश्रु, प्रा० मस्सु से मच्छु] १. पुरुषों तथा कुछ अन्य जीव-जंतुओं के ऊपर वाले होंठ और नासिक के बीचवाले अंश में होनेवाले बाल। लोक-व्यवहार में यह पौरुष के लक्षण के रूप में माने जाते हैं। मुहावरा—मूँछे उखाड़ना=(क) कठिन दंड देना। (ख) घमंड चूर करना। मूँछों पर ताव देना या हाथ फेरना=विजय या वीरता की अकड़ दिखाना। अभिमान या बड़प्पन प्रकट करना। मूँछे नीची होना=(क) अभिमान नष्ट होने के कारण लज्जित होना। (ख) अपमान या अप्रतिष्ठा होना। २. कुछ विशिष्ट जीव-जंतुओं के होंठों पर होनेवाले उक्त प्रकार के बाल जिनके द्वारा वे चीजों का स्पर्श करके उनका ज्ञान प्राप्त करते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मूँछी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [देश] एक प्रकार की कढ़ी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |