शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					मजदूर					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० मज़्दूर] [स्त्री० मजदूरनी, मजदूरिन] १. वह व्यक्ति जो भाड़े पर शारीरिक परिश्रम संबंध कार्य करता हो। २. शारीरिक श्रम के द्वारा जीविका कमानेवाला कोई व्यक्ति। जैसे—इमारत बनाने, कल कारखानों में काम करनेवाले अथवा बोझ ढोनेवाला मजदूर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मजदूरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा० मज़्दूरी] १. मजदूर का काम। २. भाड़े या वेतन के रूप में दिया जानेवाला वह धन जो नियोक्ता मजदूर को उसके परिश्रम के बदले में देता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |