शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					भोला					 :
				 | 
				
					वि० [सं० भ्रम; प्रा० भोल] १. (व्यक्ति) जो (क) छल-कपट न जानता हो, (ख) लोक-व्यवहार न जानता हो। सीधा-सादा। सरल। २. (कथन या बात) जो ऊपर से देखने में बहुत ही सरल तथा ठीक प्रतीत होती हो परन्तु प्रस्तुत प्रसंग में अनुपयुक्त या अव्यवहार्य हो। उदा०—आहा ! यह परमार्थ कथन है कैसा भोला भाला है।—मैथिलीशरण। ३. (व्यक्ति) जो किसी की बात पर सहसा विश्वास कर लेता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भोला-भाला					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० भोला+अनु० भाला] निश्छल और निरीह। सरल-हृदय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भोलानाथ					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० भोला+सं० नाथ] महादेव। शिव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भोलापन					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० भोला+पन (प्रत्य०)] भोले होने की अवस्था, गुण या भाव। सिधाई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |