शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					भीम					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√भी (भय करना)+मक्] १. भयंकर। भीषण। २. बहुत बड़ा। ३. बहुत बडा उत्साही या बहादुर। पुं० १. साहित्य में भयानक रस। २. शिव। ३. विष्णु। ४. अम्लबेल। ५. कुंती के एक पुत्र जो युधिष्ठिर से छोटे तथा अन्य पांडवों से बड़े थे और जो गदा धारण करते थे। भीमसेन। वृकोदर। पद—भीम का हाथी=भीमसेन का फेंका हुआ हाथी। (कहा जाता है कि एक बार भीमसेन ने सात हाथी आकाश में फेंक दिय थे जो आज तक वायुमंडल में घूम रहे हैं, लौटकर पृथ्वी पर नहीं आय। इसका प्रयोग ऐसे पदार्थ या व्यक्ति के होता है। जो एक बार जाकर फिर न लौटे।) ६. विदर्भ के एक राजा जिन्हें दमन नामक ऋषि के वरसे दम, दांत और दमन नामक तीन पुत्र और दमयंती नाम की कन्या हुई थी। ७. महर्षि विश्वामित्र के पूर्व-पुरुष जो पुरूरवा के पौत्र थे। ८. संगीत में काफी ठाठ का एक राग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीम-तिथि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [मध्य० स०]=भीमसेनी एकादशी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीम-दर्शन					 :
				 | 
				
					वि० [ब० स०] [स्त्री० भीम-दर्शना] जो देखने में भयानक हो। डरावनी आकृतिवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीम-द्वादशी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [मध्य० स०] माघ शुक्ला द्वादशी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीम-नाद					 :
				 | 
				
					वि० [ब० स०] डरावनी आवाज करनेवाला। पुं० शेर। सिंह।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीम-पलाशी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] संपूर्ण जाति की एक रागिनी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीम-बल					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०] १. एक प्रकार की अग्नि। २. धृतराष्ट्र का एक पुत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीम-मुख					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०] एक प्रकार का बाण (रामायण)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीम-रथ					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०] १. पुराणानुसार एक असुर जिसे विष्णु ने अपने कूर्म अवतार में मारा था। २. धृतराष्ट्र का एक पुत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] पुराणानुसार एक प्रकार का गम जो पार्वती के क्रोध से उत्पन्न हुए थे।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमकर्मा (र्मन्)					 :
				 | 
				
					वि० [ब० स०] बहुत बड़ा पराक्रमी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० भीम+तल्+टाप्] भीम या भयानक होने की अवस्था या भाव। भयंकरता। डरावनापन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमरथी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] १. सह्य पर्वत से निकली हुई एक नदी (पुराण)। स्त्री० ७७वें वर्ष के सातवें मांस की सातवी रात की समाप्ति पर होनेवाली मनुष्य की शारीरिक अवस्था जो असह्र तथा बहुत कठिन होती है। (वैद्यक)। वि० ऐसा बुड्ढा जो ७०-८० वर्षों का हो चुका हो। बहुत बुड्ढा (व्यक्ति)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमरा					 :
				 | 
				
					स्त्री०=भीमा (नदी)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमराज					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० भृगंराज] काले रंग की एक प्रकार की चिड़िया जिसकी टाँगें छोटी और पंजे बड़े होते हैं और इसकी दम में केवल १० पर होते हैं। यह अनेक पशुओं तथा मनुष्यों की बोली अच्छी तरह बोल सकती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमरिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] सत्यभामा के गर्भ के उत्पन्न की कृष्ण की एक कन्या।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमसेन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] युधिष्ठिर के छोटे भाई। वृकोदर। (दे०) (‘भीम’)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमसेनी					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० भीमसेन] भीमसेन-संबंधी। भीमसेन का। जैसे—भीमसेनी एकादशी। पुं० कपूर का बरास नामक प्रकार या भेद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमसेनी एकादशी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० भीमसेनी+एकादशी] १. ज्येष्ठ शुक्ला एकादशी। निर्जला एकादशी। २. कार्तिक शुक्ला एकादशी। ३. माघ शुक्ला एकादशी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमसेनी कपूर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] एक विशेष प्रकार का कपूर जो बोर्नियों, सुमात्रा आदि द्वीपों में होनेवाले एक प्रकार के वृक्षों के निर्यास से तैयार किया जाता है। बरास।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० भीम+टाप्] १. रोचन नाम का गंध-द्रव्य। २. कोड़ा या चाबुक। ३. दुर्गा। ४. दक्षिणी भारत की एक नदी जो पश्चिमी घाट से निकलकर कृष्णा नदी में मिलती है। ५. ४॰ हाथ लंबी, २॰ हाथ चौड़ी और २९ हाथ ऊँची नाव। (युक्तिकल्पतरु) वि० सं० ‘भीम’ का स्त्री०।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमान् (मत्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० भी+मतुप्] भयावह। भयंकर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीमोदरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० भीम-उदर, ब० स०, ङीष्] दुर्गा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |