शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					बेदा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० बिदु] १. माथे पर लगाया जानेवाला चंदन आदि का गोल टीका। २. माथे पर पहनने का बंदी या बेंदी नाम का गहना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बेदाग					 :
				 | 
				
					वि० [फा० बेदाग़] १. जिसमें या जिसपर कोई दाग या धब्बा न हो। साफ। २. (व्यक्ति, उसका चरित्र या स्वभाव) जिसमें कोई ऐब या दोष न हो। बे-ऐब। निर्दोष। ३. निरपराध। बेकसूर। कि० वि० बिना किसी प्रकार की त्रुटि या दोष के। जैसे—वेदाग निशाना लगाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बेदाना					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० विहीदाना या फा० बे+ दाना] १. पतले छिलकेवाला एक प्रकार का बढ़िया अनार जिसके दानों में मिठास अधिक होती है। २. बिहीदाना नामक फल। २. उक्त फल के बीज जो रेचक और ठंढ़े होते हैं। ४. दारु-हल्दी। ५. एक प्रकार का छोटा शहतूत। ६. बहुत छोटे दानोंवाली बुँदिया नामक मिठाई। वि०=नादान (नासमझ)। वि० [फा० बेदानः] (फल) जिसमें बीच न हों। जैसे—बेदाना अमरूद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बेदारी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] जाग्रत और सचेत होने की अवस्था या भाव। जाग्रति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |