शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					बिल्ली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० बिड़ाल, हिं० बिलार] १. चीते, शेर आदि की जाति का पर अपेक्षया बहुत ही छोटे आकार का एक प्रसिद्ध जन्तु जो प्रायः घरों में पाला जाता है। मुहावरा—बिल्ली के गले में घंटी बाँधना=किसी काम का सबसे कठिन अंश पूरा या संपादित करना। २. किवाड़ की सिटकिनी जिसे कोढ़े में डाल देने से ढकेलने पर किवाड़ नहीं खुल सकता। ३. भारतीय नदियों में पाई जानेवाली एक प्रकार की मछली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बिल्ली-लोटन					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० बिल्ली+लोटना] एक प्रकार की बूटी जिसकी गंध से बिल्ली मस्त होकर लोटने लगती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |