शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					बरस					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० वर्ष] १. उतना समय जितना पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में लगता है अर्थात् ३६५ दिन ५ घण्टे, ४८ मिनट और ४५० ५१ सेकंड का समय। २. ३६५ दिनों का समय। अधिवर्ष में इसका मान ३६६ दिनों का होता है। ३. विभिन्न पांचागों के द्वारा नियत ३६५ दिनों का विशिष्ट समय। पद—बरस दिन का दिन-ऐसा दिन (त्योहार आदि) जो साल में एक बार आता हो। बड़ा त्योहार। ४. वह समय जो एक जन्म-दिन से दूसरे जन्म-दिन तक में पड़ता है। जैसे—इस समय इसका तीसरा वर्ष चल रहा है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरस गाँठ					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० बरस+गाँठ] १. वह तिथि या दिन जो किसी के जन्म की तिथि या जन्म-दिन के क्रमात् ३६५-३६५ दिनों के उपरातं। पड़ता है। साल-गिरह। २. उक्त दिन मनाया जानेवाला उत्सव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरस-बियावर					 :
				 | 
				
					वि० स्त्री० [हिं० बरस+बियावर (बच्चा देनेवाली)] हर साल बच्चा देनेवाली। (मादा चौपाया)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० वर्षण] १. बादलों से जल का बूँदों के रूप में गिरना। वर्षा होना। २. वर्षा के जल की तरह ऊपर से कणों या छोटे-छोटे टुकड़ों के रूप में गिरना। जैसे—मकानों पर से फूल बरसना। ३. बहुत अधिक मात्रा, मान या संख्या में लगातार आना या आता रहना। जैसे—(क) किसी के घर रुपए बरसना। किसी पर लाठियाँ बरसना (निरंतर लाठियों का प्रहार होना)। मुहावरा—(किसी पर) बरस पड़ना=बहुत अधिक क्रुद्ध होकर लगातार कुछ समय तक डाँटने-डपटने लगना। बहुत कुछ बुरी-भलीं बातें कहने लगना। जैसे—तुम तो जरा-सी बात पर नौकरों पर बरस पडते हो। ४. बहुत अच्छी तरह और यथेष्ट मात्रा में दिखायी देना या खूब प्रकट होना। जैसे—किसी के चेहरे से शरारत बरसना। किसी जगह सोभा बरसना। ५. दाएँ हुए गल्ले का इस प्रकार हवा में उड़ाया जाना जिसमें दाना-भूसा अलग-अलग हो जाएँ। ओसाया जाना। डाली होना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसाइत					 :
				 | 
				
					स्त्री०=बरसायत। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसाइन					 :
				 | 
				
					वि० स्त्री०=बरस-बियावर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसाऊ					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० बरसना+आऊ(प्रत्यय)] बरसनेवाला। वर्षा करनेवाला। (बादल आदि) उदाहरण—ह्वै कै बरसाऊ एक बार तौ बरसते।—सेनापति। वि० [हिं० बरसाना] बरसानेवाला। वर्षा करनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसात					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० वर्षा, हिं० बरसना+आत (प्रत्यय)] [वि, ० बरसाती] १. वह समय जिसमें आकाश से जल बरस रहा हो। जैसे—बरसात हो रही है अभी घर से मत निकलो। २. वर्ष की वह ऋतु या मास जिसमें प्रायः पानी बरसता रहता है। वर्षाकाल। ३. वर्षा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसाती					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० बरसात+ई (प्रत्यय)] १. बरसात-संबंधी। बरसात का। जैसे—बरसाती हवा। २. बरसात के दिनों में होनेवाला। जैसे—बरसाती तरकारियाँ, बरसाती मेले। स्त्री० १. प्लास्टिक, मोमजामे आदि का बना हुआ एक प्रकार का ढीला-ढाला कोट जिसे पहनने से शरीर या कपड़ों पर वर्षा के पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। २. कोठियों आदि के प्रवेश द्वार पर बना हुआ छायादार थोड़ा-सा स्थान जहाँ सवारियाँ उतारने के लिए गाड़ियाँ खड़ी होती है। पुं० १. घोड़ों का एक रोग जो प्रायः बरसात में होता है २. प्रायः बरसात के दिनों में आँख के नीचे होनेवाला एक प्रकार का घाव। ३. बरसात के दिनों में पैर की उँगलियों में होनेवाली एक प्रकार की फुंसियाँ। ४. चरस नाम का पक्षी। चीनी मोर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसाना					 :
				 | 
				
					स० [सं० बरसना का प्रे०] १. बादलों का जल की वर्षा करना। २. वर्षा के जल की तरह लगातार बहुत सी चीजें ऊपर से नीचे गिरना। जैसे—फूल बरसाना। ३. बहुत अधिक मात्रा मे गिराना जिससे दाने और भूसा अलग हो जाएँ। ओसाना। डाली देना। संयो० क्रि०—डालना।—देना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसायत					 :
				 | 
				
					स्त्री०=हरसाइत। स्त्री० [सं० वट+सावित्री] जेठ-बदी अमावस जिस दिन स्त्रियाँ वट-सावित्री की पूजा करती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसावना					 :
				 | 
				
					स०=बरसाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसिंघा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० बर-ऊपर+हिं० सींग] वह बैल जिसका एक सींग खड़ा और दूसरा सींग नीचे की ओर झुका हुआ हो। मैना। पुं०=बारहसिंगा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० बरस+ई (प्रत्यय)] १. वह तिथि या दिन जो किसी के मरने की तिथि या दिन के ठीक वर्ष-वर्ष बाद पड़ता हो। २. मृत का वार्षिक श्राद्ध।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसीला					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० बरसना+ईला (प्रत्यय)] बरसनेवाला।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसू					 :
				 | 
				
					पुं० [देश] एक प्रकार का वृक्ष।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसोदिया					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० बरस+ओदिया (प्रत्यय)] वह नौकर जो साल भर तक कोई काम करने के लिए नियुक्त हुआ या किया गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसौंड़ी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [बरस+औड़ी (प्रत्यय)] वर्ष के वर्ष दिया जानेवाला कोई कर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बरसौहाँ					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० बरसना+औहाँ (प्रत्यय)] [स्त्री] बरसौही। २. बरसनेवाला। २. जो बरसने को हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |