शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					प्रतिवर्तन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० प्रति√वृत् (बरतना)+ल्युट्—अन] १. वापस आना या होना। लौटना। २. वापस करना। लौटाना। ३. किसी प्रकार के आचरण या व्यवहार के बदले में किया जानेवाला वैसा ही दूसरा आचरण या व्यवहार। उदा०—दोनों का समुचित प्रतिवर्तन जीवन में शुद्ध विकास हुआ।—प्रसाद। ४. पिछली या पुरानी घटनाओं, तथ्यों आदि को फिर से देखना या विचार करना। अनुदर्शन। सिंहावलोकन। (रिट्रास्पेक्शन)				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |