शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					पड़ताल					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० परितोलन] १. कोई काम या चीज आदि से अंत तक अच्छी तरह जाँचते हुए यह देखना कि उसमें कहीं कोई कसर या भूल तो नहीं है। अच्छी तरह की जानेवाली छान-बीन या देख-भाल। २. पटवारियों (आधुनिक लेखपालों) के द्वारा अपने खातों या पत्रियों की वह जांच, जो यह जानने के लिए की जाती है कि खेतों को जोतने-वालों के नापों और उसमें होनेवाली फसलों का ब्योरा कहीं गलत तो नहीं लिखा गया है। ३. उक्त के फलस्वरूप किया जानेवाला संसोधन या सुधार। ४. तुलना। बराबरी। मुकाबला। (क्व०)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					पड़तालना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० पड़ताल+ना (प्रत्य०)] आदि से अंत तक सब बातें देखते हुए पड़ताल अर्थात् अनुंसधान या जाँच करना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |