शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					पठान					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० पुख्तोन] [स्त्री० पठानिन,पठानी] १. पुख्तो या पश्तो भाषा बोलनेवाला व्यक्ति। २. उक्त भाषा बोलनेवाली एक प्रसिद्ध जाति जो अफगानिस्तान-पख्तूनिस्तान प्रदेश में रहती है। ३. पख्तूनिस्तान का नागरिक या निवासी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					पठाना					 :
				 | 
				
					स० [सं० प्रस्थान,प्रा० पट्ठान] रवाना करना। भेजना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					पठानिन					 :
				 | 
				
					स्त्री० हिं० ‘पठान’ का स्त्री०।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					पठानी					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० पठान] १. पठानों का। पठान संबंधी। जैसे—पठानी राज्य। स्त्री० पठान होने की अवस्था या भाव। स्त्री० हिं० ‘पठान’ का स्त्री०।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					पठानी लोध					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० पट्टिका लोध्र ] कुमाऊँ, गढ़वाल आदि प्रदेश में होनेवाला एक जंगली वृक्ष जिसकी लकड़ी और फूल औषध और पत्तियाँ तथा छाल रंग बनने के काम में आती हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |