शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					नामा					 :
				 | 
				
					वि० [सं० नाम] नामधारी। पुं० प्रसिद्ध भक्त नामदेव का संक्षिप्त रूप। पुं० [हिं० नाम (पड़ी हुई रकम)] १. किसी से प्राप्य धन। पावना। २. रुपया-पैसा। नाँवाँ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [फा० नामः] पत्र। चिट्ठी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामांक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० नामन्-अंक, ब० स०] वह संख्या जो किसी सूची में लिखित नामों पर क्रमशः लगाई गई हो। वि०=नामांकित।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामांकन					 :
				 | 
				
					पुं० [स० नामन्-अंकन, ष० त०] १. नाम अंकित करने की क्रिया या भाव। २. किसी का किसी पद, स्थान, निर्वाचन आदि के लिए अधिकारिक रूप से नाम प्रस्तावित किया जाना। ३. वह स्थिति जिसमें किसी को किसी पद, सेवा आदि के लिए आधिकारिक रूप में नियुक्त किया जाता है। (नामिनेशन, उक्त सभी अर्थों में)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामांकन-पत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] वह पत्र जिसमें संबद्ध अधिकारी को यह सूचित किया जाता है कि अमुक पद के लिए अमुक व्यक्ति उम्मेदवार के रूप में खड़ा हो गया है, और उस अधिकारी से तत्संबंधी स्वीकृति की प्रार्थना की जाती है। (नामिनेशन पेपर)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामांकित					 :
				 | 
				
					वि० [सं० नामन्-अंकित ब०, स०] १. जिस पर नाम अंकित किया अर्थात् लिया या खुदा हो। २. जिसका किसी काम या पद के लिए नामांकन हुआ हो। नामजद। (नामिनेटेड) ३. प्रसिद्ध।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामांकित					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० नामांकित] वह जो किसी चुनाव, पद, कार्य में नामांकित किया गया हो। (नामिनी)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामांतर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० नामन्-अंतर, मयू० स०] १. किसी एक ही व्यक्ति का दूसरा नाम। २. उपनाम। ३. पर्याय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामांतरण					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० नामान्तर+णिच्+ल्युट्–अन] १. नाम बदलने की क्रिया या भाव। २. किसी संपत्ति पर स्वामी के रूप में लिखा हुआ पुराना नाम हटाकर उसकी जगह किसी दूसरे नये व्यक्ति का स्वामी के रूप में नाम चढ़ाया जाना। दाखिल खारिज। (म्यूटेशन)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामांतरित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० नामांतर+णिच्+क्त] १. जिसका नामांतरण हुआ हो। २. जिसका नाम किसी पुराने स्वामी के नाम की जगह नये सिरे से चढ़ा या लिखा गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामानुशासन					 :
				 | 
				
					पुं [सं० नामन्-अनुशासन, ष० त०] शब्दकोश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामाभिधान					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० नामन्-अभिधान, ष० त०] शब्दकोश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नामावली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० नाम्न्-आवली, ष० त०] १. ऐसी सूची जिसमें चीजों या व्यक्तियों के नाम दिए हुए हों। २. भक्तों के ओढ़ने-पहनने का वह कपड़ा जिसपर कृष्ण, राम, शिव आदि देवताओं के नाम छपे होते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |