शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					नंबरी					 :
				 | 
				
					वि० [अं० नंबर] १. जिस पर नंबर या अंक लगा हो। २. नंबर संबंधी। जैसे—नंबरी गज। ३. बहुत बड़ा और मशहूर। जैसे—नंबरी चोर, नंबरी गुंड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंबरी गज					 :
				 | 
				
					पुं० [अं०+हिं०] कपड़े आदि नापने का अंगरेजी गज जो ३६ इंच लंबा होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंबरी चोर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] वह कुख्यात चोर जिसका उल्लेख पुलिस के अभिलेखों में विशेष रूप से हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंबरी तह					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] कपड़े के थान की इस प्रकार लगी हुई तह कि उसकी प्रत्येक परत एक एक गज लंबी हो और क्रमात् एक दूसरी के ऊपर पड़ती हो। विशेष—ऐसी तह उस तह से भीन्न होती है जो पहले दोहरी, तब चौहरी आदि करके लगाई जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंबरी नोट					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] १. ब्रिटिश भारत में, सौ या इससे अधिक रुपयोंवाला कोई बड़ा नोट जिसका नंबर लेन-देन के समय बही खातों में लिख लेने की प्रथा थी। २. आज-कल सौ रुपयों का नोट।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंबरी सेर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] तौलने का वह सेर जो ब्रिटिश शासन में ८॰ अँगरेजी रुपयों के बराबर अर्थात् ८॰ भर होता था। अभी तक (अर्थात दशमलव पद्धति प्रचलित होने के पहले तक) यही सेर मानक माना जाता था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |