| शब्द का अर्थ | 
					
				| धौत 					 : | वि० [सं०√धाव् (शुद्धि)+क्त] १. जो धोया या धोकर साफ किया जा चुका हो। २. उजला। सफेद। ३. जो नहा-धो चुका हो। स्नात। पुं० चाँदी। रूपा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| धौत-शिला 					 : | स्त्री० [कर्म० स०] बिल्लौर। स्फटिक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| धौतय 					 : | पुं० [सं० धौत√या (गति)+क] सेंधा नमक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| धौतात्मा (त्मन्) 					 : | वि० [धौत-आत्मन्, ब० स०] जिसकी आत्मा पापों के धुल जाने के कारण पवित्र और शुद्ध हो गई हो। पवित्रात्मा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| धौताल 					 : | वि०=धौताल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| धौति 					 : | स्त्री० [सं०√धाव्+क्तिन्] १. धोकर साफ करने की क्रिया। धुलाई। २. योग की एक क्रिया जिसमें दो अंगुल चौड़ी और आठ-दस हाथ लंबी कपड़े की धज्जी मुँह से पेट के नीचे उतारते हैं, और फिर पानी पीकर उसे धीरे-धीरे बाहर निकालते हैं। इस क्रिया से पेट और आतें धुलकर साफ हो जाती है। ३. उक्त क्रिया के लिए काम में लाई जानेवीली कपड़े की धज्जी या पट्टी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |