शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					दमक					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० ‘चमक’ का अनु०] चमक-दमक। जैसे—चमक दमक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दमकना					 :
				 | 
				
					अ० [हिं० दमक (चमक का अनु०)] १. चमकना। २. प्रज्वलित होना। सुलगना। (क्व०)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दमकल					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० दम+कल] १. वह यंत्र जिसमें ऐसे नल लगे हों जिनके द्वारा कोई तरल पदार्थ किसी ओर जोर या झोंके से फेंका जा सके। (पंप) २. उन यंत्रों का वर्ग या समूह जिनके द्वारा कारखानों, घरों आदि में लगी हुई आग बुझाई जाती है। ३. उक्त सिद्धांत पर बना हुआ वह यंत्र जिससे कूओं आदि का पानी निकाला जाता है। ४. दे० ‘दमकला’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दमकला					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० दम+कल] १. वह बड़ा पात्र जिसमें लगी हुई पिचकारी से महफिलों आदि में लोगों पर गुलाब-जल छिड़का जाता है। २. जहाज में, वह यंत्र जिसमें पाल खड़े करते हैं। ३. दे० ‘दम-चूल्हा’। ४. दे० ‘दमकल’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |