शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					तौर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√तुर्व (हिंसा करना)+कञ्, बा०] एक प्रकार का यज्ञ। पुं० [अ०] १. ढंग। तरीका। पद–तौर-तरीका (देखें)। २. चाल-चलन। चाल-ढाल। मुहावरा–तौर बै-तौर होना-रंग ढंग खराब होना। लक्षण बुरे जान पड़ना। ३. अवस्था। दशा। हालत। पुं० [देश०] मथानी मथने की रस्सी। नेत्री।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तौर-तरीका					 :
				 | 
				
					पुं० [अ०] १. चाल-ढाल। २. रंग-ढंग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तौरश्रवस					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तोरश्रवस्+अण्] एक प्रकार का साम। (गान)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तौरात					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘तौरेत’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तौरायणिक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तूरायण+ठञ्-इक] वह जो तूरायण यज्ञ करता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तौरि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० ताँवरि] सिर में आनेवाली घुमरी या चक्कर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तौरीत					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘तौरेत’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तौरेत					 :
				 | 
				
					पुं० [इव्रा] यहूदियों का प्रधान धर्म-ग्रंथ जो हजरत मूसा पर प्रकट हुआ था। इसमें सृष्टि और आदम की उत्त्पत्ति आदि का उल्लेख है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तौर्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तूर्य+अण्] १. ढोल, मँजीरा आदि बाजे। २. उक्त बाजे बजाने की क्रिया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तौर्य-त्रिक्					 :
				 | 
				
					पुं० [मध्य० स०] नाचना, गाना और बाजे बजाना आदि काम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |