शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					तारिक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तार+ठन्-इक] १. नाव से नदी पार करने का भाड़ा। २. नदी आर-पार करने का महसूल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० तांडिका, ड–र] ताड़ नामक वृक्ष का रस। ताड़ी। स्त्री० [सं० तारका] १. आज-कल सिनेमा आदि की प्रसिद्ध और सफल अभिनेत्री। २. दे० ‘तारका’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारिका-धूलि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] सारे विश्व में, तारों तारिकाओं के बीच के अवकाश में सब जगह व्याप्त एक प्रकार की बहुत ही बारीक तथा सूक्ष्म धूल या रज। (स्टार डस्ट)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |