शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					तागा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तार्कव, प्रा० ताग्गी] १. वह पतला ततु जो ऊन, रूई, रेशम आदि को तकले आदि कातने से तैयार होता है। सूत। २. इस प्रकार काते हुए तंतुओं या सूतों को बटकर तैयार किया हुआ वह रूप जिससे कपड़े सीये या मालाएँ आदि गूँथी जाती है। मुहावरा–कपड़े में तागा डालना=(क) सीये जानेवाले कपड़े में दूर-दूर पर कच्ची सिलाई करना। (ख) दे० तागना। ३. जनेऊ। यज्ञोपवीत। ४. वह कर जो मध्ययुग में घर के प्रति व्यक्ति के हिसाब से लिया जाता था।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |