शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					टुकड़ी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० टुकड़ा] १. छोटा टुकड़ा। जैसे–नमक या मिसरी की टुकड़ी। २. छोटे-छोटे खंड़ों या टुकड़ों में काटी या बनाई हुई चीज। जैसे–चार टुकड़ी मिठाई। ३. कुछ विशिष्ट प्रकार के प्राणियों अथवा कोई विशिष्ट कार्य करनेवाले लोगों का छोटा दल, वर्ग या समुदाय। जैसे–(क) कबूतरों की टुकड़ी। (ख) ठगों, डाकुओं या सैनिकों की टुकड़ी। ४. कपड़े का वह टुकड़ा जो स्त्रियाँ महीन साड़ी पहनने से पहले कमर में लपेट लेती हैं। ५. कार्तिक स्नान का मेला जिसमें लोग छोटे-छोटे दलों के रूप में जाया करते हैं।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |