शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					जंग					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] सशस्त्र सैनिकों की लड़ाई। युद्ध। पुं० [फा० जंग] १. लोहे पर जमनेवाली वह मैल या विकृत अंश जो लोहे में वायु और नमी के प्रभाव से उत्पन्न होता है। मोरचा। २. अफ्रीका का जंगबार या जंजीबार नामक प्रदेश। स्त्री० [अं० जक] एक प्रकार की बहुत बड़ी नाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगआवर					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] लड़ाका। योद्धा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगजू					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] युद्ध करने की इच्छा रखनेवाला। (व्यक्ति)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगबार					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० जंग+बार] पूर्वी अफ्रीका का एक प्रदेश। जंजीबार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगम					 :
				 | 
				
					वि० [√ गम् (जाना)+यङ्-लुक्, द्वित्वादि+अच्] १.जो एक स्थान से चलकर दूसरे स्थान पर जाता हो या जा सकता हो। २. चलनेवाले प्राणियों से उत्पन्न होने या उनसे संबंध रखनेवाला। जैसे–जंगम विष=कीड़े-मकोड़ो, पशु-पक्षियों आदि के शरीर से निकलने वाला विष। ३. जिसे एक स्थान से उठा या हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता हो। पुं० १. लिंगायत शैव संप्रदाय के गुरुओ की उपाधि। २. एक प्रकार के साधु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगम-गुल्म					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] पैदल चलनेवाले सिपाहियों का दस्ता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जँगरा					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] कुछ वनस्पतियों के डंठल। जैसे–मूँग का जँगरा। पुं० [हिं० जाँगर] शारीरिक बल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जँगरैत					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० जाँगर] [स्त्री० जँगरैतिन] (व्यक्ति) जो कोई काम करने में अपनी पूरी शारीरिक शक्ति लगाता हो। जाँगरवाला। परिश्रमी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√गल् (भक्षण)+यङ्+अच्,नि० सिद्धि] १. जलशून्य। भूमि। रेगिस्तान। २. वह स्थान जहाँ बहुत से वृक्ष तथा वनस्पतियाँ आप से आप उग आई हो। वन। पद–जंगल में मंगल=सूने स्थल में होनेवाली चहल-पहल। मुहावरा–जंगल जाना=शौच के लिए मैदान में जाना। टट्टी जाना। ३. लाक्षणिक अर्थ में, वह स्थान जहाँ पर बहुत सी वस्तुएँ ऐसे अव्ययस्थित रूप में रखी हुई हों कि जल्दी किसी वस्तु का पता न लगे। ४. मांस।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगल-जलेबी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० जंगल+हिं० जलेबी] १. काँटेदार जंगली पौधा, जिसमें जलेबी की तरह फल लगते हैं। २. गू की लेंड़ी। (परिहास)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगल-बाड़ी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० जंगल+बाड़ी] एक प्रकार की बढ़िया मलमल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगला					 :
				 | 
				
					पुं० [पुर्त्त जंगिला] १. बरामदे, छज्जे आदि के किनारे-किनारे खड़ी की हुई वह रचना जिसमें एक पंक्ति में लकड़ी या लोहे के छड़ लगे होते हैं। २. खिड़की का वह चौखट जिसमें लोहे के छड़ लगे हों। ३. खिड़की। ४. वह चित्रण या नक्काशी जिसमें एक दूसरे को काटती हुई बेलें आदि बनी हों। जैसे–जंगले की साड़ी। पुं० [सं० जांगल्य] १. संगीत के बारह मुकामों में से एक। २. एक राग का नाम। ३. एक प्रकार की मछली जो बंगाल की नदियों में बहुतायत से होती है। ४. वनस्पतियों के डंठल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगली					 :
				 | 
				
					वि० [सं० जंगल] १. जंगल में उगने, उपजने या होनेवाला। २. (वह वनस्पति) जो आप से आप उग आई हो। ३. जंगल में रहनेवाला। जैसे–जंगली चिडि़याँ, जंगली जातियाँ। ४. जो घरेलू या पालतू न हो। जैसे–जंगली कुत्ता। ५. जंगल में रहनेवाले पशुओं, व्यक्तियों जैसा (आचरण, स्वभाव)। जैसे–जंगली आदत। ६. असभ्य तथा असंस्कृत। गँवार। ७. मूर्ख। ८. (प्रदेश) जिसमें जंगल हों। पुं० १. जंगल में रहनेवाला व्यक्ति। २. असभ्य या अशिष्ट व्यक्ति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगली बादाम					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० जंगली+बादाम] १. कतीले की जाति का एक पेड़ जिसके फलों के बीज को भुनाकर खाया या उबालकर तेल निकाला जाता है। २. हर्रे की जाति का एक पेड़ जिसकी छाल से चमड़ा सिझाया जाता है और बीजों से तेल निकाला जाता है। हिंदी-बादाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगली-रेड़					 :
				 | 
				
					पुं०=बन-रेंड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगा					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० जगूला] घुँघरू का दाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगार					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०] [वि० जंगारी] १. ताँबे का कसाव। तूतिया। २. एक प्रकार का नीला रंग जो ताँबे को सिरके में भिगोकर निकाला जाता है। ३. आज-कल कुछ नई प्रक्रियाओं से बनाया हुआ उक्त प्रकार का रंग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगारी					 :
				 | 
				
					वि० [फा० जंगार] जंगार अर्थात् नीले रंगवाला। नीला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगाल					 :
				 | 
				
					पुं=जंगार। पुं० [फा० जंग] जंग। मोरचा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगाली					 :
				 | 
				
					वि०=जंगारी। पुं० [हिं० जंगार] नीले रंग का एक प्रकार का रेशमी कपड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगाली पट्टी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० जंगारी+पट्टी] फोड़े-फुंसियों पर लगाई जानेवाली गंधे-बिरोजे की पट्टी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगी					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] १. जंग अर्थात् युद्ध संबंधी। २. युद्ध में भाग लेनेवाला अथवा युद्ध में काम करनेवाला। सामरिक। ३. सेना संबंधी। सैनिक। ४. बहुत बड़ा। दीर्घ काय। ५. लड़ने-झगड़नेवाला। झगड़ालू। पुं० [देश०] घड़ा। (कहार)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगी लाट					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] आज-कल किसी देश का प्रधान सेनापति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगीहड़					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा० जंगी+हड़] काली हड़ा। छोटी हड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगुल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√ गम् (जाना)+यङ्-लुक्+डुल् बा०] जहर। विष।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगेला					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] एक प्रकार का वृक्ष जिसे चौरी, मामरी या रूही भी कहते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगै					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० जंघा] एक प्रकार की करधनी जिसमें घुँघरू लगे रहते हैं और जिसे नाच के समय अहीर, धोबी आदि कमर में बाँधते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |