शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					घर्रा					 :
				 | 
				
					पुं० [अनु० घरर-घरर =घिसने या रगड़ने का शब्द] १. एक प्रकार का अंजन जो आँख आने पर लगाया जाता है। २. गले में कफ रुकने के कारण होनेवाली घरघराहट। मुहावरा–घर्रा चलना या लगना=मरने के समय गले में कफ रुकने के कारण साँस का घर-घर करते हुए रुक-रुककर चलना। घुँघुरू बोलना। घटका लगना। ३. जेल के कैदियों को दिया जानेवाला वह कठोर दंड जिसमें उन्हें मोट खींचने या कोल्हू पेरने में लगाया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					घर्राटा					 :
				 | 
				
					पुं० [अनु० घर्र+आटा (प्रत्यय)] १. घर्र-घर्र का शब्द। २. गहरी नींद के समय कुछ लोगों की नाक में से निकलनेवाला शब्द। खर्राटा। मुहावरा– घर्राटा मारना या लेना=गहरी नींद में नाक से घर्र-घर्र शब्द निकालना। गहरी नींद सोना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					घर्रामी					 :
				 | 
				
					पुं० [?] वह राज या मिस्त्री जो छप्पर छाने का काम करता हो। छपरबंद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |