शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					घड़िया					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० घटिका, हिं० घड़ी] १. छोटी घड़ी, कलसी या गगरी। २. मिट्टी के छोटे वे बरतन जो रहट में बाँधे जाते हैं। ३. गर्भाशय। बच्चेदानी। ४. शहद का छत्ता। ५. मिट्टी का वह छोटा प्याला जिसमें आँच देने से उसमें धातु की मैल कटकर ऊपर आ जाती है। (सुनार)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					घड़ियाल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० घटिकालि, प्रा० घड़ियालि=घंटों का समूह] वह बड़ा घंटा जो पूजा में या समय की सूचना के लिए बजाया जाता है। पुं० [सं० ग्राह ?] छिपकली की जाति का, परंतु उससे बहुत बड़ा, भीषण तथा हिंसक एक प्रसिद्ध जलजंतु जिसकी त्वचा कँटीली होती है और मुँह बहुत अधिक लंबा होता है। ग्राह।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					घड़ियाली					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० घड़ियाल] समय की सूचना देने के लिए घड़ियाल बजानेवाला व्यक्ति। स्त्री० एक प्रकार का छोटा घड़ियाल या घंटा जो प्रायः देव-पूजन के समय बजाया जाता है। विजय-घंट।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |