शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					गारा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० गारना] १. दीवारों आदि की जुड़ाई करने के लिए मिट्टी को पानी में सानकर तैयार किया हुआ लसदार घोल। २. उक्त काम के लिए सुर्खी, चूने आदि का तैयार किया हुआ मसाला। ३. मछलियों के खाने का वह चारा जो उन्हें फँसाने के लिए बंसी में लगाया जाता है। उदाहरण–नेह नीर बंसी नयन, बतरस गारौ लाई। विक्रम सतसई। वि० १. गीला। तर। २. उदासीन। खिन्न। मुहावरा–जी गारा करना=किसी की ओर से उदासीन या खिन्न होना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [अ० गार?] वह नीची भूमि जहाँ वर्षा का पानी जमा होता हो। पुं० [?] दोपहर के समय गाया जानेवाला संकीर्ण जाति का एक राग। मुहावरा–गारा करना=विस्तारपूर्वक और बार-बारकोई बात कहना या सुनना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गारा कान्हड़ा					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] संपूर्ण जाति का एक संकर राग जो संध्या समय गाया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |