शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					खालसा					 :
				 | 
				
					वि० [ अ० खालिस-शुद्ध जिसमें किसी प्रकार का मेल न हो] १. जिस पर केवल एक का अधिकार हो किसी दूसरे का साझा न हो। २. (भूमि या संपत्ति) जिस पर राज्य या सरकार ने अधिकार कर लिया हो। जैसे– अंगरेजों ने झाँसी का राज्य खालसा कर दिया था। मुहावरा– खालसा या खालसे से लगाना=राज्य या शासन के अधिकार में चला जाना। पुं० १. सिक्खों का एक संप्रदाय। २. सिक्ख। वि० [ अ० खलास] १. छूटा हुआ। २. मुक्त। मोक्ष-प्राप्त। उदाहरण-कहे कबीर ने भये खालसे राम भगति जिन जानी।–कबीर।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |