शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कौड़िया					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कौडिल्ल] कौडिल्ला पक्षी। उदाहरण—नैन कौड़िया हिम समुद्र, गुरू सो तेहि महँ जोति।—जायसी। वि० [हिं० कौंड़ो] १. कौड़ी की तरह या रंग का। २. कीड़ा-संबंधी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कौड़ियाला					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० कौड़ी] कौंड़ी के रंग का। २. गुलाबीपन लिये हुए हलका नीला। पुं० उक्त प्रकार का रंग। पुं० १. एक प्रकार का जहरीला साँप, जिसके शरीर पर कौड़ी के आकार की चित्तियाँ या दाग होते हैं। २. ऐसा धनवान्, जो बहुत बड़ा कंजूस हो। (परिहास और व्यंग्य) ३. ऊसर में होनेवाला एक प्रकार का पौधा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कौड़ियाली					 :
				 | 
				
					वि०, स्त्री०=कौड़ियाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कौड़ियाहा					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० कौड़ा] [स्त्री० कौड़ियाही] १. केवल कौड़ियों के लोभ से कुछ करनेवाला। २. परम तुच्छ और नीच।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कौड़ियाही					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कौड़ी] ईट, मिट्टी आदि ढोनेवाले मजदूरों की मजदूरी चुकाने का वह प्रकार जिसमें उन्हें प्रति खेप कुछ कौड़ियाँ मजदूरी के रूप में दी जाती थीं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |