शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कार्तिक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कृत्तिका+अण्] १. चांद्र संवत् का आठवाँ और सौर संवत् का सातवाँ महीना जो क्वार के बाद और अगहन के पहले पड़ता है। २. वह संवत्सर जिसमें बृहस्पति कृत्तिका तथा रोहिणी नक्षत्र में हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कार्तिकी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कार्तिक+ङीष्] कार्तिक मास की पूर्णिमा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कार्तिकेय					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कृत्तिका+ढक्-एय] कृत्तिका नक्षत्र में उत्पन्न होने वाले शिव तथा पार्वती के पुत्र स्कंद, जो युद्ध के देवता माने जाते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |