शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कापालिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कपाल+ठक्-इक] कपाल-संबंधी। पुं० १. भैरव या शक्ति के उपासक एक प्रकार के तांत्रिक जो अपने हाथ में कपाल या मनुष्य की खोपड़ी लिये रहते हैं। २. बंगाल में रहनेवाली एक पुरानी वर्ण-संकर जाति। ३. वैद्यक में एक प्रकार का कोढ़ जिसमें शरीर का चमड़ा कड़ा,काला और रूखा होकर फटने लगता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कापालिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कापालिक+टाप्] एक प्रकार का पुराना बाजा जो मुँह से बजाया जाता था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |