शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कर्मण्य					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कर्मन्+यत्] १. अच्छी तरह या पूरा काम करने में कुशल या दक्ष (व्यक्ति)। २. धर्म या शास्त्र के अनुसार जो किये जाने के योग्य हो (कार्य)। ३. कर्म या कार्य-संबंधी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कर्मण्यता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कर्मण्य+तल्—टाप्] कर्मण्य होने की अवस्था, गुण या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कर्मण्या					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कर्मण्य+टाप्] १. किये हुए काम के बदले में मिलने-वाला धन। जैसे—पारिश्रमिक, मजदूरी, वेतन आदि। २. किराया भाड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |