शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					कंबल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√ कंब् (गति)+कलच्, पा० प्रा० कम्बल, पू० हिं० कमली, कामरी, पं० उ० बँ० कम्बल, गु० कांबलो, मरा० कांबले, कामलें] १. ऊन से बुनी हुई एक प्रकार की बहुत मोटी चादर जो प्रायः ओढ़ने-बिछाने के काम आती है। २. एक प्रकार का बरसाती कीड़ा। कमला। ३. =गल-कंबल। (पशुओं का)।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |