शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					आयात					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√या (जाना)+क्त] वह वस्तु या माल जो व्यापार के लिए विदेश से अपने देश में लाया या मँगाया जाए।(इम्पोर्ट) वि० (माल) जो दूसरे स्थान या देश से आया हो। बाहर से आया या मँगाया हुआ। (इम्पोर्टेड)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयात-शुल्क					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] विदेश से आनेवाले माल पर लगनेवाला शुल्क। (इम्पोर्ट-ड्योटी)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयातक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आयात से] वह जो दूसरे देश से किसी वस्तु का आयात करता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |