शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					अभिप्राय					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० अभि-प्र√इ(गति)+अच्] [वि० अभिप्रेत] १. किसी के पास जाना या पहुँचना। (मूल अर्थ) २. वह उद्देश्य या विचार जो हमें कोई काम करने में प्रवृत्त करता है। इरादा। (इन्टेन्ट) जैसे—किसी को धोखा देने के अभिप्राय से झूठ बोलना। ३. वह उद्देश्य या ध्येय जिसकी पूर्ति या सिद्धि के लिए प्रयत्नपूर्वक कोई काम लिया जाता है। नीयत। (पर्पज) ४. आशय। तात्पर्य। ५. चित्र-कला, मूर्ति-कला आदि में (क) वह काल्पनिक अथवा प्राकृतिक भाव जो उसमें मुख्य रूप से झलकता हो, अथवा (ख) वह आशय, भाव या विचार जो अलंकारों, परिरूपों आदि में अधिकतर या मुख्य रूप से सब जगह स्पष्ट दिखाई देता हो। (मोटिक) ६. रूप। ७. संबंध। ८. विष्णु।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |