शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					अभिजित					 :
				 | 
				
					वि० [सं० अभि√जि (जीतना)+क्त] [भाव अभिजिति] जिसे जीत लिया गया हो। विजित। पुं० १. दिन का आठवाँ (मध्याह्न में पड़नेवाला) मुहुर्त्त जो श्राद्ध आदि करने के लिए शुभ माना गया है। २. एक नक्षत्र जिसमें तीन तारे मिलकर सिघाड़े के आकार के होते हैं। ३. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम १५ दंड तथा श्रवण के प्रथम चार दंड। ४. एक प्रकार का सोमयज्ञ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अभिजिति					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० अभि√जि+क्तिन्] [वि० अभिजित] युद्ध में शत्रु को जीतने की क्रिया या भाव। जीत। विजय। (कॉन्क्वेस्ट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |