शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					अन्यथा					 :
				 | 
				
					अव्य० [सं० अन्य+थाच्] दूसरी या विपरीत अवस्था में। नहीं तो। (अदरवाइज) वि० १. विपरीत। उलटा। २. सत्य या वास्तविक से विपरीत। मिथ्या। झूठ। मुहावरा—अन्यथा करना=पहले की आज्ञा या निश्चय रद्द करना या उलटना। (सेट एसाइड)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अन्यथा-भाव					 :
				 | 
				
					पुं० [तृ० त०] अन्य, दूसरे या भिन्न रूप में होना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अन्यथा-सिद्धि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [तृ० त०] न्याय या तर्क में, किसी अ-यथार्थ या अ-प्रत्यक्ष कारण के आधार पर कोई बात सिद्ध करना, जो दोष माना गया है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |